राजकीय विद्यालयों में 5000 विद्यार्थियों को छप्पन भोग मनोरथ के महाप्रसाद का वितरण

नाथद्वारा@राजसमन्द टाइम्स। पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी मंदिर के पूज्य पाद गो.ति.108 श्री इंद्रदमन जी (राकेश जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं गो.ची. 105 श्री विशाल बावा साहब की प्रेरणा से मंगलवार 22 नवंबर को श्रीजी प्रभु के छप्पन भोग मनोरथ का महाप्रसाद नाथद्वारा नगर एवं खमनोर ब्लॉक के लगभग बीस राजकीय विद्यालयों में वितरित किया गया।  जिनमें श्री रमेश चंद्र रा. उ. मा. वि. तेलियों का तालाब,गोकुलदास खेमजी दत्तानी रा उ मा वि नई हवेली, रा बा उ मा वि नाथद्वारा, रा प्रा वि भील बस्ती नाडा, गो. रा. मा. वि. अंग्रेजी माध्यम नाथद्वारा, रा उ मा वि गुंजोल, रा उ मा वि कुंचोली, रा उ मा वि बागोल,रा मा वि निचली ओडन, रा उ मा वि टांटोल, रा प्रा वि बोराणा की भागल, रा म गा खमनोर, रा बा उ मा वि खमनोर, श्री करधर रा उ मा वि मोलेला, रा उ मा वि तलाई निचली ओडन, म. गा मोलेला, रा उ मा वि कोशीवाडा,रा मा वि के लगभग 5000 विद्यार्थियों को प्रभु श्रीनाथजी के छप्पन भोग के महाप्रसाद का वितरण किया गया। महाप्रसाद के वितरण की सेवा के रूप में वैष्णव समीर भाई, अंजन शाह ने अपनी सेवाएं दी। विद्यालयों में वितरण की सेवा का कार्य निम्न सेवकों द्वारा जिनमें कीर्तनिया गली के जमादार श्री अनिल सनाढ्य, हर्ष सनाढ्य, दिनेश ओदिच्य,हनी गुर्जर,वेदांत गुर्जर, अर्पित गुर्जर, अर्पित सनाढ्य, वीरेंद्र गुर्जर, विजय गुर्जर आदि सेवकों द्वारा की गई ।