राजसमन्द में मंगलवार को 23 पॉजिटिव, 28 को मिली संस्थागत आईसोलेशन से छुट्टी

राजसमंद। राजसमन्द में मंगलवार 4 अगस्त को प्राप्त कोरोना सेम्पल की जांच रिपोर्ट में 23 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गये है। जिनमें रेलमगरा से 1 व देेवगढ़ से 2 व्यक्ति तथा नाथद्वारा शहर से 6, राजसमंद ब्लॉक से 11, भीम से 3, व्यक्ति पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। सभी को संस्थागत आईसोलेशन में रख कर पॉजीटीव के संपर्क में आए लोगो के सेम्पल लेने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
सीएमएचओ डॉ जे.पी बुनकर ने बताया की रेलमगरा के खड़बामड़िया से 21 वर्षीय युवक, देवगढ़ से 20 वर्षीय युवक व 30 वर्षीय युवक, नाथद्वारा शहर से 34 वर्षीय युवक, 56 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय पुरूष, राजसमंद ब्लॉक से 11 वर्षीय बालिका, 36 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय युवक, 59 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरूष, 15 वर्षीय किशोरी, 10 वर्षीय बालक, 59 वर्षीय महिला, 34 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, भीम के दिवेर से 18 वर्षीय युवक, खीमा खेड़ा से 27 वर्षीय युवक, गोदाजी का गांव से 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजीटीव है।
आज 28 व्यक्तियों ने कोरोना को परास्त किया है जिनमें आमेट से 35 वर्षीय युवक, 68 वर्षीय वृद्धा, 22 वर्षीय युवक, 20 वर्षीय किशोर, 16 वर्षीय किशोर, 30 वर्षीय युवक, राजसमंद से 27 वर्षीय युवक, 41 वर्षीय महिला, 15 वर्षीय किशोरी, 28 वर्षीय युवक, 73 वर्षीय वृद्धा, 14 वर्षीय किशोर, 50 वर्षीय पुरूष, 31 वर्षीय युवती, 29 वर्षीय युवती, भीम से 28 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय महिला, 14 वर्षीय किशोर, 11 वर्षीय किशोरी, 28 वर्षीय युवती, 22 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवती, देवगढ़ से 62 वर्षीय वृद्ध, 35 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक है। सभी के पूर्णतया स्वस्थ होने पर संस्थागत आईसोलेशन से छूट्टी दे दी गई है।
जिले में अब तक 24 हजार 504 सेम्पल लिए गये है जिनमें 673 पॉजीटीव, 22 हजार 493 नेगेटीव पाए गये है तथा 1338 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। आज राजसमंद से 35, खमनोर से 52, कुम्भलगढ़ से 18, आमेट से 42, देवगढ़ से 34, भीम से 16, रेलमगरा से 89, आर.के जिला चिकित्सालय में 19, उपजिला चिकित्सालय नाथद्वारा से 201, अनन्ता हॉस्पीटल से 29 कुल 535 व्यक्तियो के सेम्पल लिए गये है।
विभिन्न चिकित्सा संस्थानो एवं कोविड केयर सेंटर्स में 143 व्यक्ति भर्ती है। जिसके तहत आर.के जिला चिकित्सालय में 7, कोविड केयर सेेंटर रेलमगरा में 8, देवगढ़ में 5, चारभुजा में 21,आमेट में 14, भीम में 15, कोविड केयर सेंटर नाथद्वारा में 57, प्रज्ञा विहार में 12, उदयपुर में 2 तथा अन्य राज्यो में 2 व्यक्ति भर्ती है। 522 व्यक्तियों के स्वस्थ होने पर संस्थागत आईसोलेशन से छुट्टी दे दी है तथा वर्तमान में 105 कोरोना एक्टीव केस है।