अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

नाथद्वारा/राजसमंद/कुंभलगढ़।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर युवाओं के भविष्य के साथ एनडीए सरकार में हुए खिलवाड़ से न्याय दिलाने के लिए अग्निपथ योजना को वापस लिए जाने की माँग को लेकर कांग्रेस का सत्याग्रह कार्यक्रम सोमवार सुबह 10 बजे से 1 बजे तक आयोजित हुआ।

राजसमंद जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरि सिंह राठौड़ पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के बाहर सत्याग्रह प्रदर्शन किया गया। आयोजित सत्याग्रह प्रदर्शन में नगर परिषद सभापति अशोक टांक, उप सभापति चुन्नीलाल पंचोली,ब्लॉक अध्यक्ष शांतिलाल कोठारी, नगर अध्यक्ष बहादुर सिंह, मुकेश भार्गव,कुलदीप शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।

नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में सत्याग्रह प्रदर्शन तहसील परिसर मे आयोजित किया गया, सुबह दस बजे अग्निपथ योजना के विरोध में गांधीवादी तरीके से आयोजित शान्तिपूर्ण सत्याग्रह में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित किया। सभी नेताओं द्वारा इस योजना को युवाओं के साथ खिलवाड़ बताते हुए केंद्र से युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखते हुए अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की।
तहसील परिसर में आयोजित इस सत्याग्रह प्रदर्शन में नाथद्वारा नगर, खमनोर ब्लॉक व रेलमगंरा ब्लॉक से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई। सत्याग्रहियों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर,समन्वयक शिवदयाल शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह ,शहर अध्यक्ष रमेश जैन,डेयरी संघ अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुर्जर, खमनोर पंचायत समिति प्रधान भेरूलाल वीरवाल, रेलमगरा प्रधान आदित्य प्रताप सिंह चौहान, देलवाड़ा पंचायत समिति प्रधान कसनी गमेती, खमनोर पंचायत समिति उपप्रधान वैभव राज सिंह चौहान,नाथद्वारा नगरपालिका अध्यक्ष मनीष राठी,उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, जिला परिषद सदस्य लेहरू लाल अहीर,कूक सिंह गौड़,जिला प्रवक्ता व पार्षद दिनेश एम जोशी, पार्षद प्रमोद गुर्जर, पार्षद सुरेश छापरवाल,इंटक जिलाध्यक्ष शंकरलाल धनेरीया,वीरेन्द्र सिंह चौहान, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष संदीप श्रीमाली, यशवंत श्रीमाली,योगेन्द्र गुर्जर, किशन गाडरी,युवा कांग्रेस जिला महासचिव अर्जुन खटीक,सेवादल विधानसभाध्यक्ष संदीप झा,ब्लॉक उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौरवा, मांगीलाल कटारिया ,मुकेश पुरोहित महेंद्र पालीवाल सहित नगर पालिका के पार्षदगण, जिला परिषद व पंचायत समिति के सदस्यगण व बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार के नेतृत्व में उपखंड मुख्यालय के बाहर अग्निपथ योजना के विरोध में तख्तियों के साथ धरना प्रदर्शन कर सत्याग्रह किया। सत्याग्रहियों को पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार,प्रताप सिंह ओडा , योगेंद्र सिंह परमार आदि ने सभी को संबोधित कर अग्निपथ योजना का विरोध जताया।
इस दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक धर्मेंद्र पारीक, पूर्व उप जिला प्रमुख मदन गुर्जर, मयंक जोशी, सौरभ बायती, गोपाल असावा, जितेंद्र आमेटा, प्रियांशु नागोरी, राधेश्याम असावा, रामेश्वर असावा, माधु सिंह, भभूत सिंह, केसर सिंह, नान सिंह ,भारत सिंह,सुभाष सुवालका,भेरू लाल जाट सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।