पुस्तकें रखती है, सभी के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान, ज्ञान का आधार-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी

सेमा में पुस्तकालय गांधी ज्ञान केन्द्र की शुरूआत

   राजसमन्द । विधानसभा अध्यक्ष व नाथद्वारा विधायक डॉ. सी.पी. जोशी ने कहा कि पुस्तकों का सभी व्यक्तियों के जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है और ये ज्ञान का आधार है। यदि जीवन में आगे बढ़ना है और वास्तविक, तथ्यात्मक, प्रमाणिक ज्ञान के सबसे निकट पुस्तकें ही है।  पुस्तकों के माध्यम से विधार्थी और अन्य अध्ध्यनवेताओं को इसका लाभ मिलता है।

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने यह उद्बोधन आज बुधवार को सेमा में महात्मा गांधी ज्ञान केन्द्र के समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा।

    उन्होंने कहा कि आजकल ऑनलाईन और डिजीटल युग आ गया है। कई लोग ब्लॉग लिखते है। लेकिन किसने लिखा है, उसकी सामग्री की क्या प्रमाणिकता है, उसका पता नहीं चलता और कई बार मिस इन्फोर्मेशन और गलत जानकारी भी आती रहती हैं। लेकिन पुस्तक का एक लेखक होता है और उसकी तथ्यात्मक जानकारी होती है। जिससे सही गलत को मापा जा सकता है। पुस्तकों से ग्राम के विधार्थियों को लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मैने भी अनेकों पुस्तकों का अध्ययन किया है। उन्होंने कहा कि पढ़ लिखकर आगे बढ़ने में मदद मिलती है।

पुस्तकालय को इन्टरनेट से जोड़ा जायेगा

    डॉ. जोशी ने कहा कि इस पुस्तकालय को आगे इन्टरनेेट से जोड़ा जायेगा। जिससे कि अन्य जो यहां पुस्तकें उपलब्ध नहीं है वें इन्टरनेट के माध्यम से पढ़ने वाले लाभ ले सकेंगे। कार्यक्रम में इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी का स्वागत भी किया गया।

    इस अवसर पर जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल, उपखंड अधिकारी नाथद्वारा अभिषेक गोयल, प्रधान भेरूलाल वीरवाल, सरपंच संदीप श्रीमाली आदि मौजूद थे।