स्वर्गीय प्रकाश सनाढ्य स्मृति चतुर्थ बैडमिंटन समर स्पोर्ट्स कैम्प 2022 में विधानसभा अध्यक्ष ने किया खिलाड़ियों को प्रोत्साहित


नाथद्वारा। नगर के दामोदर लाल खेल मैदान में चल रहे स्वर्गीय श्री प्रकाश सनाढ्य स्मृति बैडमिंटन समर चतुर्थ कैम्प में मंगलवार शाम विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी ने उपस्थित बाल खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किया। यह कैम्प 23 मार्च से 11 जून 2022 तक प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक एवं सायंकाल 5 बजे से 8 बजे तक संचालित किया जा रहा है।

आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभाध्यक्ष डॉ जोशी ने सम्बोधित करते हुए उपस्थित बाल खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ कर क्षेत्र का नाम रोशन करने हेतु प्रोत्साहित किया व स्वर्गीय प्रकाश सनाढ्य के योगदान को याद किया। जीवन में शिक्षा के साथ खेलों के महत्व को बताया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर,कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष राठी,उपाध्यक्ष श्याम लाल गुर्जर, ख़मनोर उप प्रधान वैभवराज सिंह,वृत निरीक्षक पूरणसिंह राजपुरोहित भी उपस्थित रहे ।


आयोजित कार्यक्रम में जिला बैडमिंटन संघ सचिव निर्मल जैन, मनोज जोशी ‘भीम दा’,नितेश माली, अध्यक्ष शंकर सोडानी,हरिसिंह राजपुरोहित, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौरवा,समाजसेवी मनीष गुर्जर, तन्मय पालीवाल,विजय गुर्जर, मनोज गुर्जर, नरेश प्रजापत, निशु सनाढ्य, पुष्पेंद्र चौधरी, पार्षद शेषनारायण माली,पार्षद दिनेश एम जोशी,मोहन जोशी,ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कमल कुमावत,यश,भव्य सहित अन्य द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी खिलाड़ियों से संवाद करते हुए बैडमिंटन संघ एवं नाथद्वारा क्रिकेट संघ के सदस्यों द्वारा बताई गई समस्याओं का हाथोंहाथ निराकरण करते हुए समाधान कराया। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह गौरवा ने किया।