विधानसभा चुनाव में राजसमन्द की 2 सीटों पर भाजपा, दो सीटों पर कांग्रेस विजेता

भीम से कांग्रेस के सुदर्शनसिंह, कुंभलगढ़ से भाजपा के सुरेन्द्रसिंह राठौड़, राजसमन्द से भाजपा की श्रीमती किरण माहेश्वरी और नाथद्वारा से कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी विजेता घोषित

राजसमन्द।राजसमन्द जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में से दो स्थानों पर भाजपा एवं दो स्थानों पर इण्डियन नेशनल कांग्रेस ने जीत दर्ज की।  भीम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह रावत, कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सुरेन्द्रसिंह राठौड़, राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की श्रीमती किरण माहेश्वरी तथा नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी विजेता घोषित किए गए।
मतगणना श्री बालकृष्ण विद्याभवन उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) श्यामलाल गुर्जर,  चुनाव पर्यवेक्षकों एसएन गायकवाड़, सुखदेवदास, मनीष गर्ग एवं बी. मुरुगेष,  जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राकेश भारद्वाज सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने मतगणना कक्षों व परिसरों तथा विभिन्न काउन्टर्स पर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मार्गनिर्देशन किया।
भीम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह विजयी घोषित
      भीम विधानसभा क्षेत्र से इण्डियन नेशनल कांग्रेस के सुदर्शनसिंह रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक हरिसिंह चौहान(रावत) को 3 हजार 714 मतों से पराजित कर जीत हासिल की।
कांग्रेस के सुदर्शन सिंह को 49 हजार 355 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा के हरिसिंह चौहान (रावत) को 45 हजार 641 वोट प्राप्त हुए। भीम विधानसभा क्षेत्र से अन्य उम्मीदवारों बसपा से देवीलाल नागोड़ा को 1 हजार 215, भारत वाहिनी पार्टी के नैनासिंह चौहान, एड्वोकेट को 1 हजार 071, आम आदमी पार्टी के फतेहसिंह चौहान को 528, जेडी(यू ) के बालुसिंह रावत को 417, निर्दलीयों में अजय सोनी को 35 हजार 722,  खीमाराम सालवी को 542, बाबूसिंह को 309, यशवन्त सिंह को 463, लक्ष्मणलाल सालवी को 519, हरिसिंह पुत्र सोहनसिंह को 964, हरिसिंह पुत्र पन्नासिंह को 1 हजार 414 वोट मिले जबकि नोटा के पक्ष में 1 हजार 904 मतदान हुआ। कुल 90 मत निरस्त किए गए।
कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सुरेन्द्रसिंह राठौड़ विजयी
     कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्रसिंह राठौड़ विजयी घोषित किए गए। सुरेन्द्रिंसंह राठौड़ ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के गणेशसिंह परमार को 18 हजार 443 मतों से पराजित किया। भाजपा के सुरेन्द्रसिंह राठौड़ को 70 हजार 803 वोट मिले जबकि कांग्रेस के गणेशसिंह परमार को 52 हजार 360 मत प्राप्त हुए।
कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अन्य उम्मीदवारों में बसपा के नारायणलाल बलाई को 2 हजार 436, आम आदमी पार्टी के भंवरलाल गुर्जर को 1 हजार 688, भारतीय ट्राईबल पार्टी के रोशनलाल भील को 622,  भारत वाहिनी पार्टी के श्यामप्रसाद जैन को 348,  भारतीय युवा शक्ति के सत्तू गुर्जर को 211, निर्दलीयों में गजेन्द्रसिंह सिसोदिया को 364, जगदीशदास को 862, नरसिंग भील को 5 हजार 652 एवं मोहनसिंह रावत को 947 मत प्राप्त हुए। कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 45 वोट निरस्त हुए जबकि नोटा के पक्ष में 3 हजार 307 वोट पड़े।
राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की किरण माहेश्वरी विजयी रही
   राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र से उच्च शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान विधायक भाजपा की श्रीमती किरण माहेश्वरी विजयी रही।
श्रीमती किरण माहेश्वरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस के नारायणसिंह भाटी को 24 हजार 623 मतों से पराजित किया।  श्रीमती माहेश्वरी को 89 हजार 709 वोट प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के नारायणसिंह भाटी को 65 हजार 086 वोट प्राप्त हुए।  राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र से अन्य उम्मीदवारों में बसपा के लक्ष्मणलाल सांवरिया को 1 हजार 355, आरएलपी के पंकज कुमार व्यास को 703, आम आदमी पार्टी के प्रकाशचन्द्र जैन को 199, शिव सेना के मनोजकुमार को 229, भारत वाहिनी पार्टी के मुकेश कुमार कुमावत को 153, भारतीय जन क्रान्ति दल(डेमोक्रेटिक) के शंभु प्रजापत को 200, निर्दलीयों में जितेन्द्र कुमार खटीक को 263, दिनेशचन्द्र कुमावत को 398 व हरिशसिंह ठाकुर को 1 हजार 408 वोट प्राप्त हुए जबकि नोटा के पक्ष में 3 हजार 109 वोट पड़े। इस विधानसभा क्षेत्र से कुल 75 वोट खारिज हुए।
नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के  डॉ. सीपी जोशी विजयी रहे
      नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से इण्डियन नेशनल कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी विजयी रहे।  कांग्रेस के डॉ. सीपी जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा के महेशप्रतापसिंह को 16 हजार 940 मतों से हराया।
कांग्रेस के  डॉ. सीपी जोशी को 88 हजार 384 वोट मिले जबकि महेश प्रतापसिंह को 71 हजार 444 वोट प्राप्त हुए। अन्य उम्मीदवारों में बसपा के बाबूलाल सालवी को 2 हजार 235, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया के रघुनन्दन को 2 हजार 015,  भारतीय युवा शक्ति पार्टी के अर्जुनलाल नायक को 267,  आम आदमी पार्टी के प्रकाश भारती को 187, भारतीय जन क्रान्ति दल (डेमोक्रेटिक) के मनोज मेनारिया को 164, भारत वाहिनी पार्टी के महिपालसिंह को 148,  मानवाधिकार नेशनल पार्टी के विकास सनाढ्य को 192 तथा निर्दलीयों में जितेन्द्र कुमार खटीक को 587, लक्ष्मीलाल माली को 2 हजार 531 एवं सूर्यप्रकाश को 934 वोट प्राप्त हुए। जबकि नोटा के पक्ष में 4 हजार 248 वोट पड़े।  कुल 109 वोट निरस्त हुए। नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में 12 टेण्डर वोट भी पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *