अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गोरवा का सर्व समाज द्वारा भव्य स्वागत

नाथद्वारा@RajsamandTimes। राजस्थान अखिल क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महाराज नागेन्द्र सिंह पोकरण ने राष्ट्रीय अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष डॉ राजा मानवेन्द्र सिंह की अनुशंसा पर नाथद्वारा के युवा नेता महेंद्र सिंह गोरवा को उनकी सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता को देखते हुए राजस्थान प्रदेश अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पर नियुक्त किया व प्रदेश में संगठन को मजबूत करने व विस्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

इस उपलब्धि पर नाथद्वारा बस स्टैंड पर सर्व समाज की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। गोरवा के प्रशंसकों ने उन्हें फूलमाला, उपरना व मेवाड़ी पगड़ी पहनते हुए तलवार भेंट कर कंधों पर उठाकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर खमनोर पंचायत समिति के उप प्रधान वैभवराज सिंह चौहान, देलवाड़ा पंचायत समिति सदस्य श्रवण सिंह झाला,बहादुर सिंह बारहठ,बहादुर सिंह कितावत,सुरेंद्र सिंह दसाना,चेन सिंह, 24 श्रेणी पालीवाल समाज युवा अध्यक्ष मनीष पालीवाल,विप्र फाउंडेशन प्रदेश महामंत्री शांतनु पालीवाल,राजेश पालीवाल,दुर्गेश पालीवाल,कन्हैया लाल पालीवाल,विजय पालीवाल,दिनु भाई(काका),जयेश महाकाली,दर्पण पालीवाल,संजय पालीवाल,भरत पालीवाल,भेरू पालीवाल, योगेश जोशी,राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सनाढय भगवान दास सनाढय,अरविंद सनाढय,मयंक सनाढय,सचिन सनाढय,गुर्जर समाज महामंत्री धर्मेश गुर्जर,विजय गुर्जर, समाज सरपंच कमल गुर्जर,कृष्ण व्यायाम शाला उस्ताद मनीष गुर्जर,कन्हैया लाल कुमावत,कमल कुमावत,पार्षद रोहित कुमावत, पार्षद कैलाश तंवर(मोटा भाई) रोहित,चंद्र शेखर वर्मा(पूर्व अध्यक्ष) किशन गायरी,मूलचंद गायरी, राजसमन्द कांग्रेस महासचिव युवराज सिंह चौधरी,किशोर चौधरी,एविविएनएल इंटक जिलाध्यक्ष जीवा लाल रेबारी,कार्यकारी अध्यक्ष श्री जी शरण,महामंत्री भरत यादव,खेमचंद, शंकर, सिंहाड़ मित्र मंडल-कपिल नंगारची,भगवती लाल लोहार, अजय लोहार,भील समाज कालू मीना,रामजी,किशन मीना,खयाली लाल मीणा,नशा मुक्ति संस्थान – विजय उपाध्यक्ष(अध्यक्ष) आदि कई सामाजिक संगठन के युवाओं द्वारा भव्य स्वागत कर प्रसन्नता जाहिर की है।