50 किलोमीटर सड़कों के निर्माण हेतु 10 करोड़ स्वीकृत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी के प्रयासों से ग्रामीण विकास की राह हुई आसान

नाथद्वारा/जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष एवं नाथद्वारा विधायक डॉ.सी.पी. जोशी के अथक प्रयासों से बजट 2022- 23 में नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र की 50 किलोमीटर लबाई की 10 करोड रुपए की अलग-अलग पंचायतों में सार्वजनिक निर्माण विभाग से नॉन पेचेबल/ मिसिंग लिंक सड़कों की स्वीकृति हुई है। यह विधानसभा क्षेत्रवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है इससे ग्रामीण क्षेत्र में विकास की राह आसान व आवागमन सुगम होगा।

जानकारी देते हुए निजी सचिव उत्तम शर्मा ने बताया कि स्वीकृत सड़कों में बनेडिया से खटुकड़ा चराना सड़क,3 किमी.लागत 54 लाख
करंजिया घाटी से कोठारिया सड़क, 4 किमी लागत79 लाख,
धनेरिया से चावंडिया सड़क, 2.50 किमी. 45 लाख ,सायों का खेड़ा से मडका रोड ,2किमी,लागत 36 लाख,सालोर से मोगाना,4 किमी,लागत 1करोड़ , नाथद्वारा पाखंड सड़क से कियावास,1.50 किमी,लागत 30 लाख,गांवगुड़ा से बड़गूल्ला वाया राकड का भीलवाड़ा,4किमी, लागत 72लाख,कड़िया घोड़ा घाटी रोड से दाडमी,4.40किमी,लागत 79.20 लाख,सलोदा से सर की भागल, 3 किमी.लागत 54 लाख, सेमल से परमारो की भागल,1.50,लागत 27 लाख, नाथद्वारा मावली रोड से अडगेला,1 किमी,लागत 18 लाख, छोटा भानुजा से मेराजिया वाया नान की भागल ,2.65 किमी,लागत 47.70लाख नाथद्वारा हल्दीघाटी से खोडिया बावजी हरिदास जी की बैठक 1.20,किमी लागत 96 लाख, बलीचा से रेबारियों की ढाणी, 2.33 किमी,लागत 41.94लाख, उनवास से मगरावाला घर कुरीयावाड़ा,3.80किमी,लागत 68.40लाख,.बैरन कोटडी रोड से नामकिया भीलवाड़ा 3.33 किमी,लागत 59.42लाख,कोटड़ी से बिलावास, 2 किमी,लागत 36 लाख,मजेरा से गुडली,1.33 किमी, लागत 23.94 लाख,सगरूण से अंगूर की भागल 1.80किमी,लागत 32.40लाख कुल 50 किलोमीटर लंबाई की सड़कें लागत ₹10 करोड़ की राशि से बनेगी।

सड़कों की स्वीकृति पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं,नाथद्वारा नगरपालिका अध्यक्ष मनीष राठी,उपाध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर , खमनोर प्रधान भेरूलाल वीरवाल, उपप्रधान वैभवराज सिंह सहित सभी क्षेत्रवासियों ने नाथद्वारा विधायक डॉ.सी.पी.जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री भजन लाल जाटव का आभार जताया है।